Categorized | लखनऊ

बसपा सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न -त्रिपाठी

Posted on 22 March 2010 by admin

bjp8लखनऊ/फतेहपुर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने बसपा सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न करने का आरोप दोहराया। उन्होंने आज फतेहपुर में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलराम सिंह चौहान पर लगाये गये एन0एस0ए0 को बसपा सरकार की नोट नीति का ही परिणाम बताया और एन0एस0ए0 को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कट्टरपन्थी शरारती साम्प्रदायिक तत्वों को खुश करने के लिए ही श्री चौहान पर रासुका लगाया है।

डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि फतेहपुर में दुर्गा पूजा न होने देने के लिये विवाद हुआ था, दोषी दूसरे सम्प्रदाय के लोग थे, ग्राम प्रधान था लेकिन जिसमें निर्दोष बलराम सिंह चौहान के खिलाफ रासुका लगी। बसपा सरकार दोषी ग्राम प्रधान पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचा रही है। बसपा के स्थानीय नेताओं का उसको संरक्षण प्राप्त है। डॉ0 त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान के असलहों के लायसेंस समाप्त करने व उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने दोषी पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की मांग की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in