Categorized | Latest news

प्रदेश में हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की क्षति को रोकने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय से कराएं सुनिश्चित: मुख्य सचिव

Posted on 30 July 2018 by admin

दैवीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को 24 घन्टे के भीतर
नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना अनिवार्य : डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

ac-pandey-chief-secretary-of-upसंभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए तटबन्धों पर विशेष निगरानी रखने के
साथ-साथ नदियों के कटान पर रखी जाए कड़ी नजर: मुख्य सचिव

जनपदों में जर्जर भवनों का यथाशीघ्र चिन्हांकन कराकर भवनों में
रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर सुरक्षा की
दृष्टि से ऐसे भवनों को कराया जाए खाली: मुख्य सचिव

अंत्योदय एवं दिव्यांग राशन कार्डधारक का राशन न उठान होने की स्थिति
पर उनके घर राशन भिजवाने की कराई जाए व्यवस्था: मुख्य सचिव

आगामी अक्टूबर से धान खरीद और अधिक पारदर्शिता लाने हेतु विगत 25 जुलाई से किसानों के कराए जा रहे पंजीकरण के कार्य में और अधिक तेजी लाने के साथ-साथ पंजीकरण कार्य का कराया जाए व्यापक प्रचार-प्रसार: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

लक्षित वृक्षारोपण कराने हेतु सघन अभियान चलाने के साथ-साथ
चयनित विद्यालयों में ईको-क्लब कराएं जाएं स्थापित: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से
मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ: 30 जुलाई, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जाएं ताकि किसी भी प्रकार की क्षति न होने पाए। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों के अनुसार 24 घन्टे के भीतर सहायता पीड़ित परिवार को आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित जिलाधिकारी स्वयं घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार को यथाआवश्यक नियमानुसार आवश्यक मदद समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए तटबन्धों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ नदियों के कटान पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना कतई घटित न होने पाए।
मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित जिलाधिकारी अपने जनपदों में जर्जर भवनों का यथाशीघ्र चिन्हांकन कराकर भवनों में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर ऐसे भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा लिया जाए। उन्होंने बाढ़ चैकियों तथा जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर 24ग7 बाढ़ कन्ट्रोल रूम संचालित कराकर सम्पर्क नम्बरों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को राशन मुहैय्या कराने हेतु निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने हेतु सर्वे कराकर छूटे पात्र लााभार्थियों से फार्म भरवाकर अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कहा कि अंत्योदय एवं दिव्यांग राशन कार्डधारक राशन न लेने की स्थिति पर उसके घर पर राशन भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभियान चलाकर यह सुनिश्चित कराया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन पाने से छूटने न पाए।
मुख्य सचिव ने आगामी अक्टूबर से धान खरीद और अधिक पारदर्शिता से कराने हेतु निर्देश दिए कि किसानों से सीधे धान खरीद हेतु विगत 25 जुलाई से किसानों के कराए जा रहे पंजीकरण के कार्य में और अधिक तेजी लाने के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान योजनान्तर्गत लाभान्वित होकर अपना धान सीधे सम्बन्धित क्रय एजेन्सी को सुविधाजनक कर सके।
डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लक्षित लक्ष्य के अनुसार पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवशेष पात्र लाभार्थियों को यथाशीघ्र आवास उपलब्ध कराने हेतु जनपदवार लक्ष्य की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जायेगी। उन्होंने कहा कि पाॅलीथीन बैन के निर्देशों का पालन और अधिक कड़ाई से कराकर यह सुनिश्चित कराया जाए कि पाॅलीथीन कैरी बैग का उपयोग कतई न होने पाए।
मुख्य सचिव ने वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लक्षित लक्ष्य के अनुसार वृक्षारोपण कराने हेतु सघन अभियान चलाने के साथ-साथ विद्यालयों में ईको-क्लब स्थापित कराएं जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ईको-क्लब योजनान्तर्गत प्रत्येक चयनित विद्यालय को 05 हजार रुपये की धनराशि निर्गत की जा चुकी है जिसका उपयोग पारदर्शिता के साथ कराया जाए। उन्होंने वृक्षारोपण के अभियान को सफल बनाने हेतु चुनाव पैटर्न पर जनपद को जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर, विकास खण्ड सेक्टर एवं तहसील जोन में जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कराकर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कराये जा रहे वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की जाए।
वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में अपर मुख्य सचिव, नियोजन श्री दीपक त्रिवेदी सहित सम्बन्धित विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in