Categorized | राज्य

लोक-लय समारोह के समापन पर कालाकारों ने लूटी दर्शकों वाहवाही

Posted on 21 March 2010 by admin

ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद व सदर विधायक दिनेश की उपस्थित में हुआ समापन

चित्रकूट - समाज सेवा संस्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय लोक-लय समारोह ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  कलाकारों को संबोधित करते हुए मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि लोक संगीत विचारों को प्रस्तुत करने की विधा है।

दद्दू प्रसाद ने कहा कि आज के बदलते समय में ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने से समाज में एकता और सद्भाव का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि सूखे के संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र को निजात दिलाने के लिए बृहदरूप में वृक्षारोपण करना होगा और पेड़ों को बचाना होगा।  श्री प्रसाद ने कहा कि जब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे तभी इस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम क्षेत्रा की लोक विधाओं को राष्ट्रीय स्तर के समारोहों तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही यहां के कला कारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता। इस अवसर पर उपस्थित सदर विधायक दिनेश मिश्रा ने हर तरह का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना बुन्देलखण्ड की लोक विधाओं को संरक्षित और संविर्धत करने का सबसे अच्छा तरीका है।

सहभागी शिक्षण केन्द्र से आए अशोक ने कहा कि लोक विधाओं के संरक्षण में उनकी संस्था हमेशा सहयोग करने को तैयार है। संगीत विशेषज्ञ डा. प्रेमचन्द, डा. वीणा श्रीवास्तव आदि ने भी लोक विधाओं को बचाने के लिए सहयोग करते रहने का वायदा किया।

lokalay-31समापन समारोह में जालौन के कलाकार प्रसाद ने तुम संग लागे नैन बलम जी, लुट गयो मोरो चैन सजन जी, गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बांदा के लालमन ने संस्कार गीत के द्वारा लोगों की तालियां बटोरीं। इसी तरह झांसी से आए लोक कलाकारों ने  हंस हेरो हमारी ओर मुनैया व महोबा के रामनरेश यादव की टीम ने भी लोगों का मनमोहा। इसके अलावा  बांदा से आई महिला सन्त ने समारोह में कबीरी गायन से लोगों की वाहवाही लूटी। पाठा इलाके के कलाकार भी किसी से पीछे नहीं रहे। आदिवासी दादूलाल ने अपनी टीम के साथ फाग गाकर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। वही बूटी ने अपने साथियों के साथ राई, कोलहाई और बलमा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। समारोह के समापन अवसर पर वासुदेव, राजाभइया, सन्दीप माझी, अभिषेक, डा. ओपी सिंह, शिवचरन सिंह, रामेश्वर प्रसाद, उमा चतुर्वेदी, सूरज तिवारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्री गोपाल
09839075109
bundelkhandlive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in