Categorized | लखनऊ.

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक

Posted on 23 July 2018 by admin

लखनऊ 23 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकरियों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक आज सायं पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रियों सहित पिछड़े वर्ग के कई प्रमुख नेता सम्मलित हुए।
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हितों को लेकर चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक ले जाने का आग्रह करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीत पर काम करते हुए समाज के सभी वर्गो के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम चला रही है। जिसका बड़ी संख्या में समाज विभिन्न वर्गो को लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गो तक सरकार के कामों को पहुंचाना और उनमें सरकारी योजनाओं के प्रति जागृति पैदा करने का काम योजनापूवर्क करना चाहिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगस्त माह में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न जाति वर्ग लोगों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, साथ ही बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करना होगा। मतदाता पुर्नरीक्षण अभियान के तहत जिन मतदाताओं का नाम छूट गया है ऐसे मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए भी विशेष रूप से प्रयास किए जायेगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, देवेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र सिंह पटेल सहित राज्य सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चैहान, एसपी सिंह बघेल, चैधरी लक्ष्मी नारायण, अनिल राजभर, धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, जय प्रकाश निषाद, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, बलदेव सिंह ओलख, गिरीश यादव, बाबूराम निषाद, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, ब्रज बहादुर जी, प्रकाश पाल सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व पार्टी नेता सम्मलित हुए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in