Categorized | लखनऊ.

आज पहली दो उड़ानों से 600 यात्री रवाना हुए रात्रि 10ः00 बजे जाने वाली उड़ान से 300 यात्री जाएंगे

Posted on 23 July 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 23 जुलाई, 2018
आज यहां प्रातः 04ः45 बजे रवाना हुई पहली उड़ान से 300 हज यात्री रवाना हुए जिनमें 157 पुरुष एवं 143 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से सबसे अधिक बरेली जिले के 223 हज यात्री गए हैं। कानपुर नगर के मो0 नाईश, लखीमपुर जिले के जबीउल्लाह एवं लखनऊ जिले के मो0 शाकिब को इस उड़ान से हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजा गया है।
आज प्रातः 07ः00 बजे गई दूसरी उड़ान से 300 हज यात्री गए, जिनमें 154 पुरुष एवं 146 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक बरेली जिले के 294 हज यात्री इस उड़ान से गए। लखनऊ जिले के मो0 शाहिद, सिद्धार्थनगर जिले के निजामुद्दीन एवं सीतापुर के मो0 आलम को इस उड़ान से हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजा गया है।
आज की तीसरी उड़ान रात्रि 10ः00 बजे जाएगी जिससे 300 हज यात्री जाएंगे। इन यात्रियों में 161 पुरुष एवं 139 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक फतेहपुर जिले के 150 हज यात्री इस उड़ान में जाएंगे। बरेली जिले के सैय्यद शबीह हैदर एवं रियाजुल हसन इस उड़ान से हज यात्रियों के सहयोगार्थ जाएंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in