Categorized | लखनऊ.

माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई

Posted on 23 July 2018 by admin

लखनऊ 23 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में अपना दौरा पूरा कर लेने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ‘जन-कल्याण’ को ध्येय बनाकर योगी सरकार प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि यह अनूठा है क्योंकि उप्र के किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार इतने कम समय में सभी जिलों का दौरा किया है, जनता के सुखदुख में इस तरह की भागीदारी, जनसेवा का अनूठा उदाहरण है। यह एक रिकार्ड भी है, जब मुख्यमंत्री द्वारा ‘जनता जर्नादन’ के विकास, कल्याण और समावेशी विकास की इस तरह चिंता की गई है।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का प्रयास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के ध्येय, विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है। बाढ़ हो सूखा हो, दुर्घटना हो या कोई दूसरी आपदा जनता के बीच पहुंचने में माननीय मुख्यमंत्री ने कभी हिचक नही दिखायी। समय या परिस्थितियां, शुभ-अशुभ का विचार कभी उनके सामने बाधा नही बन सका। भाजपा का मकसद उप्र को उसके सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के परम वैभव तक पहुंचना है। इसमें मुख्यमंत्री के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल और सत्तारूढ़ भाजपा व उसके सहयोगी दल तत्पर रहते है।
श्री शुक्ल ने कहा मुख्यमंत्री और पूरी सरकार नौजवानों, किसानों के हित के लिए आगरा से बुंदेलखंड तक बनने वाले 20 हजार करोड़ के डिफेंस कारीडोर का निर्माण हो, गेंहू, धान की खरीद हो अथवा ‘वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट’ के सहारे प्रदेश ंके हर जिले को विकास की रफ्तार देने की कोशिश हो, रात दिन जुटे है। जन भावनाओं का सम्मान और कानून व्यवस्था को चाकचैबंद करने की लगातार कोशिश में मुख्यमंत्री ने उन मिथकों को भी तोड़ दिया, जहां सत्ता जाने के डर से दूसरे मुख्यमंत्री झांकने तक नही जाते थे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के लघु व सीमांत किसानों के 36 हजार करोड की ऋणमाफी, पिछले साल 37 लाख मिट्रिक टन गेंहू और 42 लाख मिट्रिक टन धान की खरीद और इस साल 52 लाख मिट्रिक टन की गेंहू की की खरीद भी इसी संकल्प का हिस्सा है। इस साल गेंहू की खरीद से 9 हजार करोड़ रूपये 11 लाख किसानों के खाते में सीधे पहुंचे है। गन्ना किसानों के प्रति सरकार की प्राथमिकता के चलते ही इस साल जून तक चीनी मिले चली है, और अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले पेराई सत्र की तैयारियां तेज है। भाजपा का मकसद साफ है, जनता के भले के लिए आराम हराम है। मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम प्रधानमंत्री के 2022 में न्यू इंडिया में उप्र को सबसे आगे रखने में दिन रात जुटे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in