Categorized | लखनऊ.

जी.एस.टी. में राहत, सरकार का बड़ा कदम - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 22 July 2018 by admin

लखनऊ 22 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार द्वारा 88 वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी घटाने पर खुशी जाहिर की। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरें घटा कर मध्यमवर्ग के साथ ही छोटे और मझोले व्यापारियों और उद्योग जगत को बड़ी राहत दी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी लागू करके देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए चुनौती पूर्ण साहसिक कदम उठाया था। विपक्ष के विरोध और आशंकाओं के बीच एक वर्ष में जीएसटी को धरातल पर प्रभावी बनाना दुरूह था, लेकिन साफ नियत से सही विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ती मोदी सरकार ने यह करके दिखा दिया। जीएसटी से आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ते देश ने विश्व को भी अचम्भित किया है। ईज आॅफ डूइंग बिजनेस में भारत की ऊंची छलांग ने विश्व का भारत को देखने का नजरिया बदल दिया है।
डा0 मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी लागू होने के साथ ही जनता, व्यापारियों और उद्योगों को लालफीताशाही से मुक्ति के साथ ही सहूलियते-सुविधाएं और जीएसटी की दरें कम करने का संकल्प दोहराती रही है। अब जबकि जीएसटी लागू होने के साथ ही सतत सुधार की प्रक्रिया से गुजरकर जमीनी स्तर तक प्रभावी हो चुका है। तो अब मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कई वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त भी कर दिया है, जबकि लगभग 80 वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में 13 फीसदी तक की कमी की गई है। मध्यम वर्ग सहित छोटे व मझोले व्यापारियों को बड़ी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनकी पूरी टीम को बधाई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in