किसान कल्याण रैली

Posted on 21 July 2018 by admin

शाहजहांपुर 21 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ‘‘किसान कल्याण रैली’’ को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के अंदर अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पूरे देश ने देखा और समझा है कि नामदार जैसे बचकाने लोग देश को आगे नहीं ले जा सकते। डा0 पाण्डेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नामदार पहले कांग्रेस के गले पड़े थे फिर विपक्ष के भी गले पड़ गये, अब तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भी गले पड़ने की कोशिश कर रहे है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किसान कल्याण रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के लाखों किसानो-गरीबों के हितों में मोदी सरकार ने जो फैसले लिए है उन्हीं फैसलों के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने उनका अभिनंदन करने लिए आज लाखों की तादाद में किसान भाई यहां आये है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश की 125 करोड़ जनता का विश्वास हासिल कर 2014 में केन्द्र की सत्ता संभालने वाली मोदी सरकार के खिलाफ 2019 के आम चुनावों से ठीक आठ माह पूर्व अविश्वास का प्रस्ताव लाने वाले यह भी नहीं बता सके कि आखिर उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत क्यों पड़ी ? प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और दुनिया में भारत की कीर्ति बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ऊपर जनता का अटूट विश्वास है और जनता जानती है कि भारत का भविष्य नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘किसान कल्याण रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में मा0 नरेन्द्र मोदी जी ने शपथ लेने के साथ ही यह घोषणा की थी कि उनकी सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानो और महिलाओं के हितों के लिए काम करते हुए देश को समृद्धशाली बनाने की दिशा में काम करेंगी। मोदी सरकार के पिछले चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान अनेको-अनेक योजनाएं बिना जाति-मजहब व भेदभाव के सबके हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई और उन्हें लागू करने का काम किया।
रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अभी हाल ही में मा0 मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने इस देश के किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए जिस तरह से क्रांतिकारी कदम उठाकर फैसले लिए उनका देश की सवा सौ करोड़ जनता ने स्वागत किया। हमने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। 2 करोड़ 35 लाख किसानों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ हुआ है। 24 हजार करोड़ रूपये का गन्ना भुगतान, धान, आलू का किसानों को उचित दाम दिया है। एक लाख करोड़ रूपये की राशि सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर (डीबीटी) के द्वारा दिया गया है। बिचैलियों को हमने हटाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों लाभान्वित हुए है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ऐजण्डे में किसान सबसे ऊपर है। देश ने अर्थव्यवस्था के मामले में फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे है।
रैली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, संतोष गंगवार, कृष्णाराज, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, धर्मपाल ंिसह, सुरेश राणा, बलदेव सिंह ओलख, बृजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, बीएल वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, अजय मिश्रा टेनी, पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा सहित कई अन्य सांसद व विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in