Categorized | लखनऊ.

आगामी 15 अगस्त को कम से कम 05 करोड़ पौधों का वृ़क्षारोपण का लक्ष्य जनपदवार निर्धारित कराने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बना ली जाये: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 20 July 2018 by admin

लखनऊ: 20 जुलाई, 2018 वर्तमान वर्षाकाल में लक्षित 09 करोड़ वृक्षारोपण को हासिल करने हेतु सम्बंधित विभागों को विभागवार निर्धारित लक्ष्य को कराना होगा पूर्ण: मुख्य सचिव
वृक्षारोपण लक्ष्य को हासिल करने हेतु वृहद् जनअभियान चलाया जाये: मुख्य सचिव
वीडियोकाॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि वर्तमान वर्षाकाल में लक्षित 09 करोड़ वृक्षारोपण को हासिल करने हेतु सम्बंधित विभागों को विभागवार निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कराना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त को कम से कम 05 करोड़ पौधों का वृ़क्षारोपण का लक्ष्य जनपदवार निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण लक्ष्यों की पूर्ति इनोवेटिव आइडिया को अपनाते हुए जन सहभागिता से समस्त विभागों को ग्राम समाज, वन भूमि, स्कूल, काॅलेज, संस्थाओं तथा किसानों के खेतों की मेड़ों के साथ-साथ जनपद के समस्त संपर्क मार्गोें पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये।
मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से वृक्षारोपण के लक्षित लक्ष्य को हासिल करने हेतु मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण लक्ष्य को हासिल करने हेतु वृहद् जन अभियान चलाया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपदवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वृक्षारोपण हेतु आवश्यक पौधें समय से अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चंद्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि वृक्षारोपण अवधि में वृक्षारोपण से सम्बंधित समस्त सूचनायें वन विभाग के विभागीय पोर्टल च्संदजंजपवद डवदपजवतपदह ैलेजमउ ;च्डैद्ध पर प्रत्येक दिन चेक लिस्ट के अनुसार अपलोड किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराकर विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराया जाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in