Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं आजीवन सहयोग निधि के राष्ट्रीय प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए आज पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

Posted on 16 July 2018 by admin

501लखनऊ 16 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं आजीवन सहयोग निधि के राष्ट्रीय प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए आज पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। देर शाम स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी के अस्थि कलश के पार्टी कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के अश्रु छलक पडे़। शोकसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित बड़ी संख्या में राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।27
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि वे कुशल संगठन कर्ता थे। सम्मानित प्रचारक व संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने कार्यकर्ता निर्माण की एक न रूकने वाली श्रंखला की शुरूआत की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी लम्बे समय तक संगठन मंत्री के रूप में भी काम किया था उन्होंने अपने जीवन के अन्तिम क्षणों तक पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया। उनके द्वारा सगंठन विस्तार के लिए किये गए योगदान हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रचारक तथा संगठन मंत्री के रूप में काम करते रहने वाले स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी की स्मृति को भुलाया नही जा सकता, उनके निधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। श्री मौर्य ने कहा स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की हम उनके द्वारा संगठन हित में किये गए मार्गदर्शन के अनुरूप काम करें। 38
शोकसभा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुकुट बिहारी वर्मा, ब्रजेश पाठक, रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह, सुरेश राणा, बलदेव सिंह ओलख, गुलाबों देवी, जयप्रकाश निषाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापित राम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कामेश्वर सिंह, संतोष सिंह, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी, मोर्चा प्रभारी अशोक तिवारी, बृज बहादुर जी, श्यामनन्दन सिंह, विन्धवासिनी कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष दर्शना सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, अरूणकान्त त्रिपाठी, राजकुमार जी , सांसद अशोक बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विधायक, सांसद व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर स्व. रामप्यारे पाण्डेय जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in