Categorized | लखनऊ.

गरीब बच्चों के लिए टाॅय बैंक बनाने के काम में जुटे महिला मोर्चा - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 17 July 2018 by admin

लखनऊ 16 जुलाई 2018,सरकार की योजनाओं के प्रति महिलाओं के जागरूक करें - सुनील बंसल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एंव प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों को पहली बैठक में नए दायित्व की बधाई देते हुए संगठनात्मक कार्यो में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का काम करें। उन्होने कहा कि 15 अगस्त से वृक्षारोपण एंव गरीब बस्तियों में बच्चों को खिलौने बंटवाने के लिए टाॅय बैंक बनाने के काम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को योजना पूर्वक जुटना होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि महिला मोर्चा अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए बूथ स्तर तक अपनी संगठनात्मक ईकाइयों का गठन करने का कार्य अतिशीघ्र पूरा करे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा के चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा महिला मोर्चा की प्रत्येक पदाधिकारी का यह दायित्व बनता है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं के बीच जाकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का काम करें।
बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गिरिजा तिवारी, गोदावरी सिंह, महामंत्री रश्मि रावत, अर्चना मिश्रा, मंत्री डा. कृतिका अग्रवाल कार्यालय मंत्री कल्पना तिवारी व मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल उपस्थित रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in