Categorized | लखनऊ.

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश जिला कारागार, फिरोज़ाबाद के लिए 34.75 लाख रूपये स्वीकृत

Posted on 16 July 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 16 जुलाई, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने ज़िला कारागार, फिरोज़ाबाद में पम्प हाउस के निर्माण सहित ट्यूबवेल की स्थापना कराने के लिए 34.75 लाख रूपये की धनराशि मंज़ूर की है। इस सम्बन्ध में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार ज़िला कारागार, फिरोज़ाबाद मेें निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सक्षम स्तर से निर्माण कार्य की स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जाये तथा सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य प्रारम्भ करने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही महानिरीक्षक को निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की ज़िम्मेंदारी उनकी स्वयं की होगी तथा वे कार्य निर्धारित समय सीमा अवधि में पूर्ण कराना भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in