Categorized | लखनऊ.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर जनसुनवाई की जिला स्तरीय अधिकारी लोगो की शिकायतों का निराकरण गम्भीरता से करें

Posted on 16 July 2018 by admin

01लखनऊ: दिनांक: 16 जुलाई, 2018
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षकों से बात की। नानपारा बहराइच की कौशर, इलाहाबाद जिले के अनेक संविदा कर्मी, सम्भल के राजकुमार, कादीपुर सुल्तानपुर के गया प्रसाद मौर्य, देवदत्त मौर्य, सरधना मेरठ के ओमप्रकाश, अजय प्रकाश चायल कौशाम्बी से कुसमा देवी लखनऊ के वेद प्रकाश गौतम, औरैया से गोकुल प्रसाद, अमेठी से गजराज देवबन्द, सहारनपुर के पंकज कुमार, इलाहाबाद से उषा देवी, जौनपुर से कुशलपाल सिंह सहित दो सौ से अधिक लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्सन, ऋणमाफी, नौकरी, पुलिस भर्ती में धांधली, मारपीट, स्थानान्तरण, सड़क निर्माण दिव्यांगों को पेंशन आदि थी।
उपमुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण हेतु विभिन्न जनपदों से आये लोगों को आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा समस्याओं के निराकरण हेतु बड़ी संख्या में लोगों का लखनऊ आना गम्भीर बात है। इसका सीधा अर्थ है कि जिलास्तरीय अधिकारी लोगों की समस्याओं के निराकरण मेें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं अतः जिन जिलों से अधिक शिकायतें आ रही हैं उन जिलों के अधिकारियों को जवाब-तलब किया जायेगा और जल्दी ही कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in