Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रस्तावित किसान कल्याण रैली की तैयारियों की समीक्षा करने 17 जुलाई को शाहजहांपुर जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted on 16 July 2018 by admin

लखनऊ 16 जुलाई 2018, प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी की शाहजहांपुर में प्रस्तावित किसान कल्याण रैली को लेकर जहां किसान उत्साहित है वहीं कार्यकर्ता व आमजन भी रैली की तैयारियों के लिए जोश से जुटे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को शाहजहांपुर पहुंचकर किसान कल्याण रैली की समीक्षा करेंगे एवं रैली की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जुलाई को शाहजहांपुर में किसान कल्याणकारी रैली के माध्यम से किसानों के बीच रहेगें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही किसानों की खुशहाली को लेकर आधारभूत नीतियां धरातल पर पहुंची है। भाजपा का प्रारम्भ से ही मानना है कि गांव, गरीब, किसान की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि सम्भव है। मोदी से इसी मूलमंत्र के साथ आगे बढे और किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया। प्राकृतिक आपदाओं से जूझते किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो, मृदा परीक्षण के द्वारा फसलों के चयन में किसानों की सहायता हो, सिंचाई के संसाधनों को खेतों तक पहंुचाना हो और किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फसलों के समर्थन मूल्य (एमएसपी) में डेढ़ गुने की वृद्धि करना हो मोदी जी ने अन्नदाता की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसान कल्याण रैली को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह है और अपने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर क्षेत्र के लोग अपने-अपने स्तर पर जुटे हुए है। खरीफ फसल की एमएससी में ऐतिहासिक बढोत्तरी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री जी किसानों के बीच में होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in