Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं आजीवन सहयोग निधि के राष्ट्रीय प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का पूर्व में निर्वहन कर चुके रामप्यारे पाण्डेय जी का आज दिल्ली में निधन हो गया।

Posted on 15 July 2018 by admin

लखनऊ 15 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं आजीवन सहयोग निधि के राष्ट्रीय प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का पूर्व में निर्वहन कर चुके  रामप्यारे पाण्डेय जी का आज दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी लम्बे समय तक संगठन मंत्री के रूप में काम किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय  और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रामप्यारे पाण्डेय जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने स्वर्गीय राम प्यारे पाण्डेय  जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पार्टी का विस्तार करने में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना संगठनात्मक अभिभावक खो दिया है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वर्गीय राम प्यारे पाण्डेय के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम प्यारे पाण्डेय जी कुशल संगठनकर्ता थे, संगठन कार्य के प्रति उनकी सक्रियता व योजना पूर्वक संगठन कार्य को आगे बढ़ाते रहने की शैली पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।
संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, डा. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज ंिसंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, देवेश कोरी, प्रदेश प्रवक्ता, डा0 मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, समीर सिंह, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, अशोक तिवारी, सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, जय प्रकाश चतुर्वेदी, वीरेन्द्र तिवारी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in