Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास तत्कालीन मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा 22 दिसम्बर, 2016 को किया गया था।

Posted on 14 July 2018 by admin

14-07-f114 जुलाई 2018 लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास तत्कालीन मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा 22 दिसम्बर, 2016 को किया गया था। इस एक्सप्रेस-वे के लिए सम्बन्धित जनपदों में भूमि अधिग्रहण का कार्य भी 70 प्रतिशत किया जा चुका था और किसी-किसी जनपद में तो 80 प्रतिशत से ज्यादा भूमि अधिग्रहीत हो चुकी थी। जिन जनपदों से एक्सप्रेस-वे गुजरता है वहाॅ के किसानों ने श्री अखिलेश यादव के प्रति आभार जताने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आज 14 जुलाई, 2018 को कार्यक्रम आयोजित किया है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, अमेठी, और गाजीपुर में बड़ी संख्या में किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे परियोजना का श्रेय पूर्णतया श्री अखिलेश यादव को जाता है, श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनके प्रति अपना आभार प्रदर्शित करने के लिए 6 जनपदों में किसानों के कार्यक्रम आयोजित हुए।
लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन गोसाईगंज में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद श्री अरविन्द कुमार सिंह मुख्य वक्ता रहे। लगभग 5000 किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। पूर्व मंत्री श्री आर.के. चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव, विधायक श्री अम्बरीष सिंह पुष्कर, श्री रामस्वरूप सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ने आयोजन किया।img_8845
बाराबंकी जनपद में कार्यक्रम का आयोजन हैदरगढ़ में किया गया था जिसमें सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्री जगदीप सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह ’गोप’, पूर्व सांसद श्री रामसागर रावत, एम0एल0सी0 श्री राजेश यादव ’राजू’ पूर्व विधायक श्री रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक श्री राममगन रावत तथा विधायक श्री धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सम्मिलित रहे। लगभग 2000 किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
फैजाबाद में कार्यक्रम का आयोजन मिल्कीपुर में किया गया था जिसमें पूर्व मंत्री श्री अवधेश प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्री पवन पाण्डेय, श्री गंगा सिंह यादव जिलाध्यक्ष, श्री मोहम्मद कमर महानगर नगर अध्यक्ष, शामिल रहे। लगभग 1000 किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
अम्बेडकर नगर में कार्यक्रम का आयोजन बेवाना ग्राम में किया गया जिसमें पूर्व मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व विधायक श्री जयशंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री गोपीनाथ वर्मा, श्री हीरा लाल यादव जिलाध्यक्ष, शामिल रहे। लगभग 5000 किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
अमेठी में कार्यक्रम का आयोजन जैनबगंज में किया गया था जिसमें श्री जितेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, श्री छोटे लाल यादव जिलाध्यक्ष शामिल रहे। लगभग 3000 किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित थे।
गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन कासिमाबाद के पास किया गया जिसमें श्री नीरज शेखर सांसद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विधायक श्री वीरेन्द्र कुमार यादव , विधायक श्री सुभाष पासी, पूर्व सांसद श्री जगदीश कुशवाहा, श्री नन्हकू यादव जिलाध्यक्ष शामिल हुए लगभग 5000 किसान व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in