Categorized | लखनऊ.

श्री भग्गू लाल बाल्मीकि राज्य स्तरीय निगरानी समिति में सदस्य नामित

Posted on 13 July 2018 by admin

लखनऊ: 13 जुलाई, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री भग्गू लाल बाल्मीकि पुत्र स्व0 रामदास निवासी-652, राजेन्द्र नगर उरई जिला जालौन (उ0प्र0) को राज्य स्तरीय निगरानी समिति में सदस्य नामित किया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री मनोज सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है। हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम-2013 के अन्तर्गत राज्य स्तरीय निगरानी समिति के गठन की निर्धारित व्यवस्थानुसार श्री भग्गू लाल बाल्मीकि को राज्य स्तरीय निगरानी समिति में सदस्य नामित किया गया है। इस राज्य स्तरीय निगरानी समिति में नामित सदस्य के पद की अवधि अधिसूचना निर्गत होने के दिनांक से तीन वर्ष की होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in