Categorized | लखनऊ.

भाजपा 20 जुलाई तक विधानसभा स्तर पर करेगी किसान सम्मेलन - सुनील बंसल

Posted on 10 July 2018 by admin

15लखनऊ 10 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकरियों का भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मार्गदर्शन किया। श्री बंसल ने कहा कि खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि का संदेश लेकर किसान मोर्चा किसानों के बीच पहुंचेगा। 20 जुलाई तक सभी ग्रामीण विधानसभाओं में किसान सम्मेलन करके किसानों के पास लागत मूल्य से डेढ़ गुना, एमएसपी तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसान हित में लिए गए निर्णयों को लेकर पहुंचने की तैयारी करिए। साथ ही किसान मोर्चा का गठन क्षेत्र, जिला, मण्डल स्तर तक जल्द करने के लिए निर्देश दिए।
श्री बंसल ने किसान मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा किसान कल्याण के लिए संकल्पित है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था। मोदी जी ने विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के साथ किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया। किसान कल्याण के क्षेत्र में एमएसपी बढ़ाने का निर्णय गांव, गरीब और किसान के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मददगार होगा। आजादी के बाद से अब तक किसान कल्याण के क्षेत्र में मोदी सरकार का यह माइलस्टोन है। मोदी सरकार और योगी सरकार की किसान हित की योजनाओं और एमएसपी वृद्धि से किसानों की खुशहाली का पैगाम लेकर भाजपा किसानों के बीच पहुंचेंगी।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा ने की, बैठक में प्रमुख रूप से सिद्धू जी, विनय राय, रामबाबू, राहुल चन्देल, विमला सिंह, गौरव मिश्रा, रामनरेश तिवारी व आचार्य कुशमणि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in