Categorized | लखनऊ.

प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ‘‘आपकी योजना आपके द्वार‘‘ पत्रिका का विमोचन किया

Posted on 09 July 2018 by admin

लखनऊ 09 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ‘‘आपकी योजना आपके द्वारा‘‘ पत्रिका का विमोचन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि पत्रिका से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की आम जनमानस को जानकारी होगी और योजनाओं से लाभान्वित होकर उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अहर्निश जनकल्याण के कार्यो से गांव, गरीब, किसान के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहे है। यह पत्रिका जनकल्याण की योजनाओं को पाठको तक पहुंचाने में सहायक होगी। पत्रिका लेखन के लिए पूरी टीम को साधुवाद।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सांसद राजेश वर्मा, पत्रिका के लेखक पंकज यादव व तृप्ति गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in