Categorized | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह

Posted on 04 July 2018 by admin

लखनऊ 04 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह जी 5 जुलाई को आगरा पहुंचेंगे। श्री शाह सुबह 09 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आगरा में मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, क्षेत्रीय व जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। श्री शाह सुबह 11 बजे होटल उत्कर्ष विला फतेहाबाद रोड़ आगरा में लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में मार्गदर्शन करंेगे एवं दोपहर 02 बजे विस्तारकों की बैठक में विस्तारक योजना पर चर्चा करेंगे। सायं 4.30 बजे सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री मा0 भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) मा0 शिव प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा0 सुनील बंसल भी कार्यक्रमांे में साथ रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in