Categorized | लखनऊ.

खरीफ फसलों के एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 July 2018 by admin

लखनऊ 04 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई दी। डा0 पाण्डेय ने कहा कि ‘‘साफ नियत-सही विकास’’ की मोदी सरकार की नीति से ही किसानों को आज यह खुशी का क्षण मिला है। मोदी जी ने किसानों से लागत का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने का वादा किया था और आज एमएसपी बढ़ा कर अपना वादा पूरा किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बाद 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के आने के साथ ही देश में किसान कल्याण के क्षेत्र में काम प्रारम्भ हुआ। मोदी सरकार ने सदैव किसानों की खुशहाली के कार्यो को सर्वोपरी रखा। खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने व लागत मूल्य से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य करने के संकल्प को साकार किया है। 70 सालों से किसानों की लंम्बित मांग को पूरा कर किसानों के जीवन में मोदी सरकार ने खुशहाली लाने का कार्य किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in