Categorized | लखनऊ.

प्रोजेक्ट शक्ति’ के जरिये महिलाएं सीधे राहुल जी से संवाद होगा-राजबब्बर

Posted on 29 June 2018 by admin

photo-launching-of-project-shakti-mahila-cong-29-june-002सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ 29 जून।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करके उनके, क्षेत्र एवं आम जनता की समस्याओं को जानने एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नम्बर नई दिल्ली में लांच किया था और अब विशेषकर महिला कांग्रेस के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नम्बर -7996479964 लांच किया जा रहा है। राहुल जी ने महिलाओं को इसके जरिये एक ताकत दी है आप लोगों को भी इस ताकत का एहसास राहुल जी, सोनिया जी और कांग्रेस को दिखाना है, महिला शक्ति की ताकत दिखानी है। उक्त उद्गार उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया सभागार में महिला कांग्रेस के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ टोल फ्री नम्बर जारी करते हुए व्यक्त किया। इस मौके पर ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ लांच कर रहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उ0प्र0 प्रभारी सुश्री अनुपमा रावत जी को राजबब्बर जी ने आश्वस्त किया कि आपके सुझावों और निर्णयों के साथ कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस का समस्त कार्यकर्ता चलेगा और राहुल जी द्वारा महिलाओं को शक्तिशाली बनाने का जो प्रयास है उसमें पूरा सहयोग करेगा। उन्होने कहा कि ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के जरिये महिलाएं सीधे राहुल जी से संवाद कर अपनी तकलीफों और सुझावों को सीधे पहुंचा सकेंगीं।
photo-launching-of-project-shakti-mahila-cong-29-june-0011अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 सुश्री अनुपमा रावत ने ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के लांचिंग के अवसर पर कहा कि इसे कुछ माह पहले श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिल्ली में लांच किया गया था और अब विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए भी ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ एक स्पेशल टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव जानना है। इस टोल फ्री नम्बर पर अपना वोटर आई डी व्हाट्स एप, मैसेज के जरिये भेजकर लिंक किया जा सकता है और कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़कर संवाद स्थापित कर सकते हैं। उन्होने कहा कि कई बार कार्यकर्ता अपने क्षेत्र, प्रदेश की बात, सुझाव और पीड़ा अपने नेता तक पहुंचाना चाहते हैं इसलिए यह टोल फ्री नम्बर-7996479964 विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए लांच किया गया है। महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। उनकी आवाज राहुल जी तक पहुंच सके इसलिए विशेष रूप से यह नम्बर जारी किया गया है जिससे प्रदेश, जिले, ब्लाक से लेकर गांव और बूथ स्तर तक की महिलाएं अपनी बात राहुल जी तक पहुंचा सकती है। उन्होने कहा कि प्रोजेक्ट शक्ति पर महिलाओं को गर्व है और प्रेरणा मिली है अब महिला कार्यकर्ताएं बिना किसी झिझक से अपने नेता श्री राहुल गांधी तक अपनी आवाज पहुंचा सकेंगीं और उनसे संवाद कर सकेंगीं।
प्रोजेक्ट शक्ति के लांचिंग के अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती शमीना शफीक, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्रीमती ममता चौधरी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती आरती बाजपेयी, श्रीमती शुचि विश्वास, श्रीमती राना खातून, श्रीमती चन्द्रकला, श्रीमती सरिता सेंगर, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती दीप्ति सिंह, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती शशि सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती साजिदा बेगम, श्रीमती जयवती चौहान, श्रीमती जुबंेदा खातून, श्रीमती मीरा तिवारी, श्रीमती नफीसा अली, श्रीमती अनुपमा शर्मा, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती रीतू रावत, श्रीमती रानी रावत, श्रीमती नीलम विश्वकर्मा, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्री अनुराधा चन्द्रा, श्रीमती सीमा, श्रीमती सुखिया खातून, आयशा, राखी सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला कंाग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in