Categorized | लखनऊ.

बिजली विभाग के उपकरण की बाजार में बरामदी प्रकरण में प्रमुख सचिव ने दिये प्रश्नगत भंडार गृहों के स्पेशल आॅडिट तथा सम्बन्धित कार्मिकों को तत्काल हटाने के निर्देष

Posted on 26 June 2018 by admin

ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त षर्मा के निर्देष पर बिजली विभाग के उपकरण चोरी की जाॅच के प्रकरण में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुये जिन जिन स्थानों के प्रकरण सामने आ रहे हैं वहाॅ पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल हटाने हेतु सभी वितरण निगमों एवं कानपुर के प्रबन्ध निदेषकों को निर्देषित किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रश्नगत भंडार गृहों का स्पेशल आॅडिट कराया जाये। प्रबन्ध निदेशकों को यह भी कहा गया है कि स्टोरों में लम्बे समय से तैनात अधिकारियों को हटाने के निर्देशों की अनुपालन आख्या तीन दिन में भेजें। भंडार गृहों की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण कर आवश्यक सुधार शीघ्र लाया जायेगा।
आज श्री आलोक कुमार मध्यांचल एवं दक्षिणांचल डिस्काम के प्रबन्ध निदेषकों से बात कर इस प्रकरण की जानकारी ली। मध्यांचल के गोण्डा और षाहजहाॅपुर तथा दक्षिणांचल के आॅरैया जनपदों के स्टोर की विद्युत सामग्री की बरामदी का मामला एस0टी0एफ0 द्वारा प्रकाष में लाया गया है। प्रमुख सचिव ने इन स्थानों पर गोदामों में तैनात कार्मिकों को तत्काल स्थानान्तरित करने हेतु निर्देषित किया है। प्रमुख सचिव ने बताया है कि इस घटना में जो भी एस0टी0एफ0 की जाॅच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्ध विधि सम्मत कठोरतम कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी।
मध्यांचल डिस्काम के प्रबन्ध निदेषक संजय गोयल ने बताया कि अभी तक केवल गोण्डा एवं षाहजहाॅपुर स्टोर की सामग्री एस0टी0एफ0 जाॅच में बरामद हुयी है। ऐसी जानकारी मुझे दी गयी है। जिसके आधार पर यहाॅ के स्टोरों के अधिषाशी अभियन्ता एवं स्टोर कीपर को हटाकर सम्बद्ध कर दिया गया है।
दक्षिणांचल डिस्काम के प्रबन्ध निदेषक एस0के वर्मा ने बताया है कि दक्षिणांचल डिस्काम में आॅरैया स्टोर की सामग्री एस0टी0एफ0 जाॅच में बरामद हुयी है। जिस पर अध्यक्ष ने तत्काल हटाने के निर्देष दिये है। जिसके अनुपालन में अधिषाशी अभियन्ता एवं स्टोर कीपर को आज ही हटा दिया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in