Categorized | लखनऊ.

अवैध मादक पदार्थों का सेवन समाज के लिए किसी भी दृष्टिकोण से हितकर नहीं है - जय प्रताप सिंह

Posted on 26 June 2018 by admin

151लखनऊ: दिनांक: 26 जून, 2018

मद्य निषेध विभाग अपने अनेक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति हेतु समाज को जागरूक करने हेतु सतत् प्रयासरत है। यह बात आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री जय प्रताप सिंह ने आज यहां गोमतीनगर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान अपने उद्बोधन में कही।
श्री सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, व्यापार, संग्रह व उपयोग के विरोध में आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। नशा समाज के लिए अभिशाप है। यह समाज के लिए एक चुनौती ही नहीं बल्कि प्रगति में भी बाधक है। अवैध मादक पदार्थों का सेवन आज समाज के लिए किसी भी दृष्टिकोण से हितकर नहीं है।
आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री ने मादक पदार्थों के कुसेवन तथा इनके अवैध व्यापार एवं उत्पादन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए जनसामान्य को नशीले पदार्थो से दूर रहने की अपील की।
अबकारी एवं मद्यनिषेध राज्य मंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने अवैध मदिरा सेवन एवं नशीले पदार्थों के सेवन को समाज के लिए अत्यन्त घातक बताते हुए जन सामान्य को इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में अवैध मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति एक भयावह सत्य है और इस पर नियन्त्रण करना एक बड़ी चुनौती है।
मद्य निषेध विभाग द्वारा आयोजित मद्य निषेध पोस्टर एवं निबन्ध प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजयी प्रतिभागियों को मंत्री जी ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाक्यूमेन्ट्री प्रदर्शन, जादू एवं कटपुतली के माध्यम से मद्य निषेध के शिक्षात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in