Categorized | लखनऊ.

23 जून - मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ तक पहुंचे भाजपाई

Posted on 23 June 2018 by admin

लखनऊ 23 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 जून को बूथ पर पहुॅचकर भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों, विधायको व मंत्रियों ने मतदाता सूचियों के निरीक्षण का कार्य किया। प्रदेश पदाधिकारी, संासद, विधायक भी बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूचियों के निरीक्षण कार्य में जुटे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि 23 जून को केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा नोएडा, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल फिरोजाबाद, दयाशंकर सिंह फैजाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुजफ्फरनगर, अशोक कटारिया बिजनौर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी मेरठ महानगर, अन्जुला माहौर आगरा महानगर, कामेश्वर सिंह ने खलीलाबाद तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार ने गोरखपुर ग्रामीण में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in