Categorized | लखनऊ.

भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं

Posted on 14 June 2018 by admin

14-06-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।14-06-d1
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के षडयंत्र के विरूद्ध सच्चाई पर चर्चा करें। मतदाता जब सच्चाई जान लेगा तो वह समर्थन जरूर देगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास करने में कोई कसर नहीं रखी गई। किसानों, गरीबों, नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गो के कल्याण की योजनाएं शुरू की गई। किसानों के लिए मंडियों को विकसित करने के साथ सड़कों के निर्माण पर जोर दिया गया। बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ, नए मेडिकल कालेज खोले गए। गंभीर रोगों कैंसर, हार्ट, किडनी, लीवर के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा गरीब और किसान को योग सिखाना चाहती है यह मुददों से भटकाना है। किसानों को कर्जमाफी में फर्जी चेक दिए गए जो बाउंस हो गए। भारत के अलावा किसी देश में किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है। भारत में सबसे ज्यादा बेकारी है। जीएसटी के बाद मंहगाई बढ़ी है। कंपनियों में छंटनी हो रही है। सरकारी विभागों में वेतन समय से नही बंट रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूपी डायल 100 विष्वस्तरीय सेवा है। महिलाओ की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन और घायलों के इलाज के लिए 108 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा समाजवादी सरकार में शुरू हुई। भाजपा राज में जनहित की तमाम योजनाएं बंद कर दी गई है। गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना खत्म हो गई है। अल्पसंख्यक दहशत में जी रहे हैं। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा का रास्ता विनाश और बर्बादी का है। समाजवादी रास्ता विकास का है। भाजपा समाज में नफरत फैलाना चाहती है जबकि समाजवादी सरकार सामाजिक सद््भाव को मजबूत करना चाहती है। समाजवादी सरकार के समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, मेट्रो रेल, लखनऊ में विश्वस्तरीय आलमबाग बस स्टेशन, क्रिकेट स्टेडियम बने है।
कन्नौज से आए कार्यकर्ता इस बात से बहुत आक्रोशित थे कि भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। गरीबों, किसानो, नौजवानो, अल्पसंख्यको का विश्वास श्री अखिलेश जी के नेतृृत्व पर है। समाजवादी पार्टी की नीतियों से ही विकास हो सकता है। भाजपा सरकार के जन विरोधी कार्यो से लोग त्रस्त हैं। मंहगाई से बुरा हाल है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाएगंे और लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की कोशिशों का डटकर मुकाबला करेगें। भाजपा को 2019 में जवाब अवश्य दिया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in