Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अब मेधावी छात्रों के साथ भी धोखा किया जा रहा है

Posted on 14 June 2018 by admin

लखनऊ 14 जून।

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अब मेधावी छात्रों के साथ भी धोखा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ द्वारा मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रूपये की चेंके प्रदान की गयीं और उनका जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया गया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन मेधावी छात्रों को दी गयी एक-एक लाख रूपये की चेक बाउन्स हो रही हैं। जिसके भुगतान के लिए मेधावी छात्र दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज जारी बयान मंे कहा कि मेधावी छात्रों को मिलने वाले इस एक लाख रूपये से वह अपनी शिक्षा की बेहतरी के लिए जो कार्य करते, सरकार के इस धोखे के कारण उससे वह वंचित रह गये। जिसके चलते प्रदेश के मेधावी छात्र बहुत ही निराश एवं हतोत्साहित हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि राजधानी लखनऊ, प्रतापगढ़, देवरिया आदि जिलों में मेधावी छात्रों के चेक बाउन्स हुए हैं। सरकार द्वारा इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए काफी धन का अपव्यय किया गया और चेक वितरण के कार्यक्रम आयेाजित करके वाहवाही लूटने का कार्य किया गया किन्तु मेधावी छात्रों के हाथ निराशा लगी।

प्रवक्ता ने कहा कि यदि सरकार की मंशा मेधावी छात्रों को पारितोषिक देने की है तो अविलम्ब दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में मेधावी छात्रों के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हों तथा जिन छात्रों के चेक बाउन्स हो गये हैं उनका भुगतान अविलम्ब कराया जाय।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in