Categorized | लखनऊ.

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

Posted on 14 June 2018 by admin

लखनऊ 14 जून।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने डा0 कफील खान के भाई श्री कासिफ जमील के साथ हुई हिंसा एवं उत्तर प्रदेश की लगातार गिरती कानून व्यवस्था पर चिन्ता व्यक्त की है। उन्होने डॉ0 कफील को पत्र लिखकर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके भाई के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि श्री गांधी ने भेजे पत्र में कहा है कि हाई सिक्योरिटी क्षेत्र (मुख्यमंत्री का गृह जनपद) में गोलीबारी की घटना उ0प्र0 में पूरी तरह गिर चुकी कानून व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होने पत्र में कहा है कि इस घटना में शासन-प्रशासन द्वारा बरती गयी लापरवाही की जांच होनी चाहिए।

श्री अग्रवाल ने बताया कि श्री गांधी ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा डॉ0 कफील खान के प्रति अपनायी जा रही विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के बावजूद भी उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और सम्मान के प्रति समझौता न करने के जज्बे की प्रसंशा करते हुए कहा है कि डॉ0 कफील खान के इस धैर्यपूर्ण व्यवहार से आम आदमी को दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही करने एवं हतोत्साहित करने वाले शासन-प्रशासन के कृत्य के विरूद्ध प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in