Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्राम चैपाल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Posted on 07 June 2018 by admin

07_06_2018_yogi_mainpuri_18051694लखनऊ 07 जून 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मैनपुरी जिले के ललूपुरा गांव तथा उन्नाव जिले के रऊकरना गांव में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणो से सीधा संवाद स्थापित किया। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्राम चैपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और बिजली कनेक्शन, आवास, राशन, शौचालय सहित तमाम योजनाओं का लाभ मिलने के बारे सीधे वहां मौजूद जनता से सवाल पूछा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि मैं यहां देखने आया हूूं आप लोंगो को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्राम चैपाल में कहा कि मैंनपुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराये गए है। 43 हजार से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन मिला है। स्वच्छ भारत अभियान शहरी के तहत नगरीय क्षेत्रों में 2 अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 तक मात्र 3632 शौचालय ही बने थे, जबकि मार्च 2017 से अब तक मैनपुरी जनपद में 9885 शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। जिले के 38001 किसानों का कर्ज माफ हुआ है। हमारी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल में ही जिले में 1051 गांवो तक बिजली पहुॅची। सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिले में 2320 परिवारों को इस योजना से लाभ हुआ है। योगी जी ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने घोषणा की है कि हर एक योजना का लाभ गरीबों तक पहुॅचें, इसलिए सभी लोग बैंक खाते खुलवा लें, ताकि आपको सीधे योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव, विधायक राम नरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि ग्राम चैपाल में सहभागी रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in