Categorized | लखनऊ.

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 June 2018 by admin

लखनऊ 07 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, कभी हम दो सीटों पर थे, हमारी यात्रा चलती रही और आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, सभासद सब भाजपा के है, यह सब आप कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही सम्भव हुआ है, आप में आपार शक्ति है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 2019 में मोदी जी के नेत्त्व में 2014 से अधिक जनसमर्थन के साथ विजय पताका फहराएगी।
डा. पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की स्पष्ट नीति और साफ नियत से देश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बना है। गांव, गरीब, किसान तक संसाधान पहुंच रहे है, इससे विपक्षी परेशान हैं वह हमें पचा नहीं पा रहे है सभी पार्टियां मोदी विरोधी है, और हम भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, जतिवाद, वंशवाद, गरीबी, अशिक्षा के विरोधी है। प्रधानमंत्री जी ने लालकिले से देश को स्वच्छता का संदेश दिया और जनता ने उसे स्वीकार किया तथा उस पर अमल किया, यह अभियान नए भारत की तस्वीर विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा। मोदी जी ने 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने का निश्चय किया है, तेजी से गरीबों को आवास मिल रहे हैं। मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद सर्वेश सिंह, विधायक राजेश जी, नीतेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in