Categorized | गोवा

सप्तम ‘अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन’ का समापन राममंदिर का निर्माण न हुआ तो भाजपा छोड दूंगा ! - विधायक टी. राजासिंह, संस्थापक अध्यक्ष, श्रीराम युवा सेना, तेलंगाना

Posted on 07 June 2018 by admin

सप्तम ‘अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन’ का समापन

राममंदिर का निर्माण न हुआ तो भाजपा छोड दूंगा !
- विधायक टी. राजासिंह, संस्थापक अध्यक्ष, श्रीराम युवा सेना, तेलंगाना

रामनाथी (गोवा) - आज भारत देश सुरक्षित नहीं है । केरल में खुले आम हिन्दुत्वनिष्ठों की हत्याएं हो रही हैं । भाजपा ने सत्ता में आने से पूर्व राममंदिर का निर्माण, गोहत्या प्रतिबंध, कश्मीरी हिन्दुआें का पुनर्वास, समान नागरी कानून आदि आश्‍वासन दिए थे; परंतु प्रत्यक्ष में इस विषय में कुछ होता दिखाई नहीं देता । आज हिन्दुत्वनिष्ठ कहलानेवाले दल के नेताआें की विचारधारा हिन्दुत्व की न होकर दल की विचारधारानुसार होती है । आज हिन्दुत्वनिष्ठ कहलानेवाले दल सत्ता के भूखे हैं । भाजपा ने अपनी नीति में सुधार कर, राममंदिर निर्माण का कार्य करना चाहिए अन्यथा मैं भाजपा छोड दूंंगा । जो दल हिन्दुहित का विचार करेगा, उसे ही जनता को अगले चुनाव में विजयी करना होगा और हिन्दूविरोधियों को बहिष्कृत करना होगा, ऐसा प्रतिपादन तेलंगाना के श्रीराम युवा सेना के संस्थापक अध्यक्ष विधायक टी. राजासिंह ने सप्तम ‘अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन’ में किया ।
इस समय व्यासपीठ पर उत्तरप्रदेश के भक्ति आंदोलन मंच के प्रांतीय संस्कृति प्रमुख महामंडलेश्‍वर श्री गोस्वामी राजेश्‍वरानंद महाराजजी, पंचकुला (हरियाणा) के राष्ट्रीय इतिहास अनुसंधान और तुलनात्मक अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष श्री. नीरज अत्री एवं हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्वी भारत मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाळ आदि उपस्थित थे ।

वीरशैव लिंगायतों को सनातन धर्म से तोडने का षड्यंत्र सहन नहीं करेंगे ! - डॉ. विजय जंगम, राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय वीरशैव लिंगायत महासंघ, मुंबई

वर्तमान में हिन्दू धर्म को तोडने का षड्यंत्र अंंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है और इसके लिए देश के अनेक संगठनों को विदेश से धन मिल रहा है । वीरशैव लिंगायत, यह अलग धर्म नहीं है, सनातन हिन्दू धर्म का ही अविभाज्य घटक है । आज वीरशैव लिंगायत समाज को हिन्दू धर्म से अलग करने का षड्यंत्र चल रहा है । कर्नाटक के चुनावों के समय कांग्रेस ने ‘फूट डालो और राज्य करो’ की नीति अपनाते हुए मत प्राप्त करने के लिए, लिंगायत समाज को स्वतंत्र धर्म की मान्यता दी । ऐसा होते हुए भी हम लिंगायत समाज को अलग करने का षड्यंत्र सहन नहीं करेंगे । उसका तीव्र विरोध करेंगे । वीरशैव लिंगायत हिन्दू थे, हैं और आगे भी हिन्दू ही रहेंगे ! लिंगायतों को हिन्दू धर्म से तोडने का षड्यंत्र रोकने के लिए हिन्दू राष्ट्र आवश्यक है । भाजपा वर्ष 2019 के चुनावों के घोषणापत्र में विकास के स्थान पर ‘भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने का वचन’ दें ।

तमिलनाडु में तमिलों और हिन्दुआें को अलग करने का षड्यंत्र ! - अर्जुन संपथ, संस्थापक अध्यक्ष, हिन्दू मक्कल कत्छी, तमिलनाडु

तमिलनाडु में वर्तमान स्थिति हिन्दू धर्म और हिन्दुआें के विरोध में है । आजकल वहां ईसाइयों का प्रभाव बढ रहा है और वह प्रभाव चर्चसहित विविध गांव, राजनीतिक दलों और नेताआें पर भी दिखाई देता है । इसलिए तमिलनाडु में आई राम रथयात्रा का वहां के कुछ दलों एवं उनके नेताआें ने विरोध किया । ऐसा होते हुए भी रथयात्रा सफल हुई । वर्तमान में तमिलनाडु ‘फैसिस्ट’ राज्य हो गया है । आजकल ‘तमिल और हिन्दू अलग हैं’, ऐसी भ्रांति फैलाने का षड्यंत्र चल रहा है, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू मक्कल कत्छी के संस्थापक अध्यक्ष श्री. अर्जुन संपथ ने किया ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in