Categorized | लखनऊ.

मदरसों द्वारा पाठ्य पुस्तकांे का क्रय आदेश एन.सी.ई.आर.टी. की वेबसाइट पर दिया जायेगा

Posted on 04 June 2018 by admin

लखनऊः 04 जून, 2018
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त मदरसों में आधुनिक विषयों को पढ़ाने के लिए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकों को राज्य सरकार द्वारा शामिल किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्ध तन्त्र को निर्देश दिये गये हैं कि वह मदरसे में अध्ययनरत कक्षावार छात्रों के आधार पर एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकोें का क्रय आदेश एन.सी.ई.आर.टी. की अधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध लिंक Box-Procurment Online Text Books अथवा लिंक http://ncertbooks.ncert.gov.in/postal के माध्यम से दें।
यह जानकारी मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने दी। उन्होंने बताया कि सभी ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों से कक्षावार छात्रों का आंकलन प्राप्त करते हुए एन.सी.ई.आर.टी के जनपद में अधिकृत वेंडर्स http://ncertbooks.k~ ncert.gov.in/static/list_of_Vendors.pdf को मदरसावार मांग पत्र उपलब्ध करा दें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि वेंडर्स द्वारा इस आंकलन के अनुसार पुस्तकों की जनपद में उपलब्धता हेतु औपचारिकता को पूर्ण कर एन.सी.ई.आर.टी. को क्रय आदेश दे दिया गया है।
मदरसों को इस तथ्य से भी अवगत कराया जायेगा कि वे एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकें ई-बुक्स PDF~ FORMAT में बिना किसी शुल्क के एन.सी.ई.आर.टी की अधिकारिक वेबसाइट दबमतजण्दपबण्पद के लिंक ncert.nic.in/textbook/textbook.htm से डाउनलोड कर सकतेे हैं।
ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे मदरसों में वर्तमान में कार्यरत आधुनिक विषयों के अध्यापकों को यदि प्रशिक्षण की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये जिससे कि एन.सी.ई.आर.टी से सम्पर्क कर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in