Categorized | लखनऊ.

सूखा प्रभावित 05 जनपदों का कल से होगा निरीक्षण भारत सरकार द्वारा गठित दल करेगा निरीक्षण

Posted on 04 June 2018 by admin

लखनऊ: 04 जून, 2018
प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार को प्रेषित सूखा मेमोरेण्डम के क्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय दल द्वारा सूखा प्रभावित विभिन्न जनपदों का स्थलीय निरीक्षण कल 05 जून से किया जाएगा।
प्रदेश के राहत आयुक्त श्री संजय कुमार ने बताया कि यह निरीक्षण कार्यक्रम 05 जून से 08 जून, 2018 तक चलेगा। भारत सरकार द्वारा बनाई गई 10 सदस्यीय दल द्वारा सूखा प्रभावित मिर्जापुर, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर तथा झांसी जिलों का निरीक्षण किया जाएगा।
श्री संजय ने बताया कि इस निरीक्षण के लिए 03 दल बनाए गए हैं। प्रथम दल में चार सदस्य हैं, जिसमें संयुक्त सचिव, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार श्री अमिताभ गौतम टीम लीडर हैं तथा अन्य तीन सदस्य निदेशक डा0 मान सिंह, उप निदेशक श्री ओ0पी0 सुमन तथा श्री कनोडिया हैं। दूसरे दल में तीन सदस्य सलाहकार कृषि नीति आयोग डा0 जे0पी0 मिश्रा (टीम लीडर), वरिष्ठ परामर्शदाता श्री एस0सी0 शर्मा, सहायक आयुक्त श्री एन0जी0 यिरमई हैं। तीसरे दल में डी.जी.एम. श्री मुकेश द्विवेदी (टीम लीडर), श्री विजय थाहरे तथा श्री दीनानाथ सदस्य के रुप में है।
राहत आयुक्त ने बताया कि पहला दल जनपद महोबा, दूसरा दल जनपद ललितपुर व झांसी तथा तीसरा दल जनपद सोनभद्र व मिर्जापुर में अधिकारियों के साथ बैठक व रात्रि विश्राम के साथ ही सूखा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
इस संबंध में राहत आयुक्त ने संबंधित जनपद के जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार केन्द्रीय दल के भ्रमण के समय जनपदीय अधिकारियों द्वारा सूखा से हुई क्षति एवं योजनाओं का प्रस्तुतीकरण, खाद्यान्न वितरण उससे संबंधित फोटोग्राफ, आंकड़े तथा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित सूखे का चित्रण प्रस्तुत करने के साथ ही दल की अपेक्षानुसार विवरण भी उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in