Categorized | लखनऊ.

आवास बन्धु लखनऊ में चार अवर अभियन्ता तैनात

Posted on 18 May 2018 by admin

लखनऊः 18 मई, 2018
राज्य सरकार ने उ0प्र0 विकास प्राधिकरण केन्द्रीयित सेवा के चार अवर अभियन्ताओं (सिविल) को आवास बन्धु, लखनऊ में तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से जारी आदेश के अनुसार गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के श्री बृजेश मोहन श्रीवास्तव, अयोध्या-फैज़ाबाद विकास प्राधिकरण के श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण के श्री प्रवीण कुमार तथा बंादा विकास प्राधिकरण के श्री घनश्याम वर्मा को आवास बन्धु, लखनऊ में समान पद पर स्थानान्तरित करते हुए तैनात किया गया है।

====================================

डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दीक्षांत
समारोह का आयोजन कल

लखनऊः 18 मई, 2018
डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल प्रेक्षागृह में चतुर्थ दीक्षांत समारोह दिनांक 19 मई, 2018 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रदेश के मा0 राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री राम नाईक की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भाग लेंगे। दीक्षान्त समारोह में पद्मश्री सम्मान से विभूषित सामाजिक कार्यकत्री डाॅ0 उमा तुली एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर में उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में उपाधि वितरण एवं उपाधि प्राप्तकर्ताओं को आशिर्वचन भी दिया जाएगा। उक्त जानकारी कुल सचिव, मधुरेन्द्र कुमार पर्वत ने दी है।

==============================================
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत 1276.76 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान
लखनऊः 18 मई, 2018
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत 1276.76 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पंचायती राज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि इस धनराशि का व्यय इस योजना के क्रियान्वयन हेतु समय-समय पर निर्गत विस्तृत मार्ग निर्देशों एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की गाइड लाइन की व्यवस्था के अनुरूप किया जाये।

===============================================

आरटीई के तहत प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की लाटरी 21 मई को

लखनऊः 18 मई, 2018
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के कक्षा-1/पूर्व प्राथमिक कक्षा में शैक्षिक सत्र 2018-19 हेतु आनलाइन प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की लाटरी आगामी 21 मई को जनपद स्तर पर सम्पादित की जाएगी। इस सम्बन्ध में निदेशक बेसिक शिक्षा श्री सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि लाॅटरी में सीट भर जाने अथवा विकल्प वाले विद्यालय नहीं प्राप्त होने की दशा में जिन बच्चों का चयन लाॅटरी में न हो, ऐसे सम्बन्धित बच्चे के अभिभावक को अन्य विद्यालयों के विकल्पों के साथ पुनः आॅनलाइन आवेदन करना होगा।
निदेशक ने समस्त मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि लाॅटरी में चयनित बच्चों का प्रवेश सम्बन्धित विद्यालयों में शीघ्र कराना सुनिश्चित करायें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in