Categorized | लखनऊ.

मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 तथा घायलों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा

Posted on 18 May 2018 by admin

लखनऊ: 18 मई, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज टनकपुर में हुई एक बस दुर्घटना में पूर्णागिरी जा रहे जनपद बरेली के श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in