Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 की आई0सी0एस0ई0 व आई0एस0सी0 परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी

Posted on 14 May 2018 by admin

सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं
को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 14 मई, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने काउन्सिल फाॅर इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट इक्ज़ामिनेशन की वर्ष 2018 की आई0सी0एस0ई0 (कक्षा 10) व आई0एस0सी0 (कक्षा 12) परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
मुख्यमंत्री जी ने राज्य के सफल विद्यार्थियों को विशेष तौर पर बधाई देते हुए इन परीक्षाओं में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किये जाने की घोषणा भी की है।
ज्ञातव्य है कि इस वर्ष आई0एस0सी0 की परीक्षा के 07 संयुक्त टाॅपर विद्यार्थियों में 04 अभ्यर्थी राधिका चन्द्रा, समन वहीद, साक्षी प्रद्युम्न और लिपिका अग्रवाल उत्तर प्रदेश के हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in