Categorized | Latest news

गोरखपुर भ्रमण: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मण्डल के सांसदों एवं विधायकों को सम्बोधित किया

Posted on 13 May 2018 by admin

ग्राम स्वराज अभियान का दूसरा चरण
शीघ्र ही शुरू किया जाएगा: मुख्यमंत्री

पहले चरण में चयनित गांवों को 21 मई तक सभी कार्यक्रमांे
एवं योजनाओं से संतृप्त कराना सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्रीcm-yogi-gorakhpur-meeting

सांसद, विधायक अपने क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों
को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

निकट भविष्य में आष्युमान भारत योजना संचालित की जाएगी

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में
लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना

सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए
सुरेंद्रअग्निहोत्री, लखनऊ : 13 मई, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि ग्राम स्वराज अभियान का दूसरा चरण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में चयनित गांवों को 21 मई तक सभी कार्यक्रमांे एवं योजनाओं से संतृप्त कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह विचार आज अपने जनपद गोरखपुर भ्रमण के दौरान जीडीए सभागार में गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मण्डल के सांसदों एवं विधायकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि योजनाआंे के सफल क्रियान्वयन तथा रात्रि चैपाल के माध्यम से जनप्रतिनिधि जनसमुदाय से जुड़ सकेंगे और उनके दुःख दर्द में शामिल होकर उनकी परेशानियों को दूर कर सकंेगे।cm-yogi-gorakhpur-janta-darbaar
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सांसद, विधायक अपने क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहंुचाना सुनिश्चित करें। साथ ही, लाभान्वित व्यक्तियों से मिलकर उनकी समस्याआंे को भी दूर कराएं, ताकि उन्हें समय से योजना का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि सभी सांसद और विधायकगण ग्राम स्वराज अभियान में चयनित गांवों में जाएं और चैपाल का कार्यक्रम आयोजित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 8.85 लाख आवास पिछले एक वर्ष में बने हैं। इन्हें उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना में निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, मनरेगा में 100 दिन का मानदेय, शौचालय का अतिरिक्त लाभ दिया गया है। इसके अलावा 3.60 लाख आवास शहरी क्षेत्र में बनाये गये हैं। वर्तमान सरकार के एक साल के कार्यकाल में कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 10 हजार से एक लाख रुपए तक किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया गया है। 37 लाख से अधिक पात्र व्यक्तियांे को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए हंै। साथ ही, 55 हजार मजरों का विद्युतीकरण किया गया है। सौभाग्य योजना के तहत 40 लाख निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हंै। गम्भीर बीमारियांे के इलाज के लिए 1 से 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में आष्युमान भारत योजना संचालित की जायेगी। इसी प्रकार की अन्य लाभार्थीपरक योजनाए संचालित करके लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।cm-yogi-gorakhpur-janta-sunwai
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 25 करोड़ रुपए से सड़क बनवाई जाएगी। सांसद स्थानीय विधायक के साथ बैठक कर ऐसी सड़कों का प्रस्ताव दे दंे। इसके अलावा क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग जैसे कि महाविद्यालय, पाॅलीटेक्निक, आईटीआई, सीएचसी, ओवरब्रिज का प्रस्ताव भी दे दंे। उन्होंने प्रत्येक सांसद, विधायक से कहा कि वे भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं और इसकी खूबियांे से अवगत करायें अपना कैम्प कार्यालय स्थापित करें और प्रतिदिन लोगों से मिलंे, उनकी समस्याओं को सुनंे और न्यायसंगत कार्यवाही करें।
बैठक में सांसद बांसगांव श्री कमलेश पासवान, (कुशीनगर) श्री राजेश पाण्डेय, (बस्ती) श्री हरीश द्विवेदी, (लालगंज) श्रीमती नीलम सोनकर, प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, आबकारी मंत्री श्री जयप्रताप सिंह एवं गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मण्डल के विधायकगण उपस्थित थे।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in