Categorized | लखनऊ.

सहकारी संस्थाओं में सम्पन्न चुनाव सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे - विद्यासागर सोनकर

Posted on 11 May 2018 by admin

37 में 36 जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का चुनाव जीते

लखनऊ 11 मई 2018, उत्तर प्रदेश के जिला सहकारी बैंक के 11 मई को सम्पन्न हुए चुनाव में 37 में 36 अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी ने हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि इससे सहकारिता आंदोलन को मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल र्निवाचित घोषित हुए सभी अध्यक्षों तथा प्रतिनिधियों को बधाई दिया है तथा अपने बधाई संदेश में कहा है कि सहकारिता आंदोलन की मजबूती किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने में मदद प्रदान करेगी। उन्होंने सहकारिता चुनाव के संगठन के तरफ से प्रभारी प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा तथा उनके टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
प्रदेश महामंत्री व सहकारी चुनाव के प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सहकारिता आंदोलन किसानों, दलितों, गरीबों, पिछड़ो के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था है और भाजपा सरकार सहकारिता आंदोलन को समृद्ध व सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी जी व प्रदेश की योगी सरकार किसानों के दोगुना आय के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है यह सहकारी आंदोलन उस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार के अस्तित्व में आते ही बंद व बीमार पडे अनेक जिला सहकारी बैंको को पुर्नजीवित करने का कार्य किया गया तथा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से गेहूँ तथा धान खरीद में सहकारिता ने लाभ अर्जित किया।
श्री सोनकर ने कहा कि सहकारिता आन्दोलन के इतिहास में यह दर्ज किया जाएगा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी तथा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए साधन सहकारी समितियों तक के चुनाव का विज्ञापन राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों को दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, पिछडों, दलितों किसानों व प्रदेश की 22 करोड़ जनता की खुशहाली के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। सहकारी आंदोलन सरकार की भावना को समृद्ध करता है। किसानों को सम्पन्न बनाने की दिशा में सहकारिता बड़ी भूमिका निभायेगा।
जिला सहकारी बैंक पर नव निर्वाचित प्रत्याशियों की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सभी क्षेत्रीय प्रभारियों पश्चिम से डी.के. शर्मा, ब्रज से आलोक सिंह, कानपुर से अरविन्द सचान, अवध से मनीष साहनी, काशी से आर.पी. कुशवाहा, गोरखपुर से बाल्मीकि त्रिपाठी को बधाई दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in