Categorized | लखनऊ.

प्रवासी भारतीय दिवस-2019 की तैयारियों के लिए स्वाती सिंह ने किया वाराणसी में स्थलीय निरीक्षण

Posted on 11 May 2018 by admin

लखनऊ: 11 मई, 2018
प्रदेश की एन.आर.आई., बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस- 2019‘ की तैयारियों के मद्देनजर आज वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
श्रीमती स्वाती सिंह ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि 21,22 एवं 23 जनवरी 2019 को प्रस्तावित ‘प्रवासी भारतीय दिवस‘ में लगभग 6000 प्रवासी भारतीयों के भाग लेने की संभावना है। बैठक के पश्चात एनआरआई मंत्री स्वाती सिंह ने आयोजन स्थल के निर्धारण हेतु तीन स्थानों ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, बड़ा लालपुर, गंगा पार डुमरी गांव का भ्रमण किया। इन स्थानों में से किसी एक स्थान को आयोजन स्थल के रूप में निर्धारित किया जाना है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सभी प्रमुख विभागों लोक निर्माण विभाग, रेलवे, नगर निगम , विद्युत, परिवहन तथा टूरिज्म इत्यादि को निर्देशित किया की 14 मई तक समस्त विभाग अपना-अपना एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत कर दें।
बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर नगर आयुक्त, उप निदेशक पर्यटन, लोक निर्माण तथा परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in