Categorized | लखनऊ.

अब तक 29.68 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया

Posted on 11 May 2018 by admin

5,31,838 किसानों को किया गया लाभान्वित
लखनऊ: 11 मई, 2018

मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए विभिन्न गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 29.68 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है। पिछले साल इसी समयावधि में लगभग 15.86 लाख मीट्रिक टन खरीद हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल लगभग दो गुना अधिक खरीद हुई है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 87,109.07 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 5,31,838 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 5,125.91 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है। रबी खरीद वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 59.37 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in