Categorized | लखनऊ.

इन्सपायर-अवार्ड योजना के तहत आॅनलाइन नामांकन 30 जून तक

Posted on 11 May 2018 by admin

लखनऊः 11 मई, 2018
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री साहब सिंह निरंजन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की इन्सपायर अवार्ड- मानक योजना के अन्तर्गत कक्षा 06 से 10 तक के छात्र-छात्राओं का आॅनलाइन नामांकन 30 जून 2018 तक कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हंै कि सभी जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद के सभी प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर पंजीेकृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वर्ष 2018-19 हेतु नामांकन वेब पोर्टल पर तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।
इंस्पायर-अवार्ड के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में इनोवेशन के अंतर्गत अपने प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल पर प्रस्तुत किए जाते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्ताव चयनित होने पर विद्यार्थी के खाते में 10,000 रूपये प्रेषित किया जाता है, जिससे वे मॉडल तैयार करते हंै। जनपद स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में 10 प्रतिशत माॅडल राज्य स्तर हेतु चयनित किए जाते हैं तथा राज्य स्तर की प्रदर्शनी में से 10 प्रतिशत प्रस्ताव राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित किए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 60 माॅडल/प्रस्तावों पर 50,000 रूपये की धनराशि संबंधित प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में प्रेषित की जाती है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी में से कुल 60 माॅडल चयनित किए जाते हैं जिनकी प्रदर्शनी महामहिम राष्ट्रपति जी के आवास पर लगाई जाती है। इन इनोवेशंस का पेटेंट संबंधित विद्यार्थी के नाम किया जाता है, तथा ये 60 विद्यार्थी जापान भ्रमण हेतु जाते हैं, जिसका पूरा खर्च जापान सरकार वहन करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in