Categorized | लखनऊ.

उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हेतु तकनीकी उन्नयन योजना संचालित

Posted on 11 May 2018 by admin

पूंजी उपादान की अधिकत्म सीमा 2 लाख रुपये होगी

लखनऊ: 11 मई, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तकनीकी उन्नयन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत जनपद में स्थापित सूक्ष्म एवं लघु इकाइयां जो उत्पादन में वृद्धि एवं गुणवत्ता में सुधार हेतु नयी तकनीकी मशीनें स्थापित करना चाहती हंै, उन्हें मशीन क्रय मूल्य का 50 प्रतिशत पूंजी उपादान प्रदान किया जायेगा। इसकी अधिकत्म सीमा 02 लाख रुपये तक रखी गई है।
यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, लखनऊ श्री सर्वेश्वर शुक्ला ने आज यहां दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक उद्यमी आगामी 11 जून, 2018 तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, कैसरबाग, लखनऊ में सम्पर्क स्थापित कर आवेदन-पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in