Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 09 May 2018 by admin

लखनऊ: 9 मई, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर लखनऊ के हुसैनगंज चैराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर जाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।dsc_8901_2
राज्यपाल ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप एवं छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगल साम्राज्य को चुनौती दी। महाराणा प्रताप ने अपनी वीरता और अदम्य साहस से मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए जो कार्य किया वह देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। महाराणा प्रताप में राजसुख की लालसा नहीं थी। अपनी मातृभूमि एवं संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने जंगलों में रहते हुये अनेक कष्ट सहे परन्तु अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। महाराणा प्रताप का संघर्षमय जीवन, विषम एवं विपरीत परिस्थितियों में भी हार ना मानने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें जो स्वराज मिला है उसे सामूहिक योगदान कर सुराज में परिवर्तित करने का कार्य करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in