Categorized | लखनऊ.

मोदी-योगी की साफ-सुथरी सरकारों से सपा-बसपा-कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को अपनी राजनीतिक दुकानें बंद होने का डर - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 09 May 2018 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नूरपुर विधानसभा चुनाव की नामांकन सभा में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अवनी सिंह को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में पहुंचाने का एक-एक कार्यकर्ता ले प्रण

नूरपुर, बिजनौर/लखनऊ 09 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अवनी सिंह की नामांकन सभा को संबोधित किया। नूरपुर में नामांकन सभा को संबोधित करते हुए डा0 पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय लोकेन्द्र सिंह चैहान को श्रद्धांजलि एवं श्रीमती अवनी सिंह को आर्शीवाद व ताकत देने आये लोगों की संख्या से सभास्थल छोटा पड़ गया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि काल के चक्र ने अवनी को यहां खड़ा किया है, एक-एक कार्यकर्ता विधाता को प्रणाम कर श्रीमती अवनी सिंह को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में पहुचानें को प्रण ले।
डा0 पाण्डेय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार गांव-गरीब व हर दुखी तक घर-मकान, गैस, बिजली पहुंचाने के लिए उनके द्वार पर खड़ी है। आजाद भारत में आपातकाल के अत्याचारों के विरोध में 1977 में उ0प्र0 ने पूरी 85 सीटें जनता पार्टी को दी थी। उ0प्र0 की जनता ने जब यह देखा कि 10 वर्ष तक एक कमजोर प्रधानमंत्री ने सपा-बसपा के सहयोग से कमजोर सरकार को चलाया, जिस कमजोर सरकार के राज में देश कमजोर हुआ, सीमाएं कमजोर हुई, घोटालों का अंबार लगा, तो उ0प्र0 की जनता ने कड़ा और बड़ा फैसला करते हुए नरेन्द्र मोदी जी के रूप में ऐसा नेतृत्व चुना जो कर्मठता, ईमानदारी, चरित्र, सेवा और गांव-गरीब के हितैषी के रूप में है और जनता ने प्रदेश में 80 में से 73 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डाल दी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी को यूपी की जनता ने दिल्ली में बैठाया तो 325 विधानसभा सीटों के साथ योगी जी को उ0प्र0 की सत्ता सौंपी। यह परिस्थितयां कुछ लोगों को पच नहीं रही है, उन्हें लगता है कि यह साफ-सुथरी जनसेवा का काम करने वाली योगी-मोदी सरकारेें अगर लम्बे समय तक रह गई तो हमारी राजनीति की दुकानें बंद हो जायेगी।
डा0 पाण्डेय ने स्व0 लोकेन्द्र सिंह से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि लोकेन्द्र जी के लिए पार्टी और समाज की सेवा ही जीवन का ध्येय थी। लोकेन्द्र जी इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए निकले थे, सभी ने मना किया था कि बहुत रात हो चुकी है, लेकिन लोकेन्द्र जी ने कहा कि, हमारा बिजनौर पिछड़ा जिला है, देश-दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति आ रहे है, अपनी आखों से देखना जरूरी है, कि क्या-क्या इस प्रदेश के विकास के लिए आने वाला हैं, ताकि हो सके तो कुछ अपने नूरपुर के लिए भी ला सकूं। आपका जिंदादिल विधायक आपके लिए वहां गया और दुर्भाग्यवश दुर्धटना का शिकार हुआ। भाजपा ने स्व0 लोकेन्द्र जी की धर्मपत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है, उन्हें जिताने की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता की है।
नामांकन सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी, सांसद यशवंत सिंह, कांता कर्दम आदि ने भी नामांकन सभी को संबोधित किया।
नूरपुर से मुजफ्फरनगर जाते समय भाजपा मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in