Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के आबकारी मंत्री कल सड़क सुरक्षा अभियान का करेंगे शुभारम्भ

Posted on 08 May 2018 by admin

लखनऊ: 08 मई, 2018
प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री जय प्रताप सिंह कल 09 मई को विवांता ताज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा अभियान ‘कर्बिन्ग इरेस्पाॅसिबल कन्सप्शन इनिशिएटिव’’ का शुभारम्भ करेंगे। आबकारी मंत्री इस कार्यक्रम के तहत अभियान होर्डिंग का अनावरण भी करेंगे। इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष आईएसडब्ल्यूएआई श्री अमृत किरण सिंह, प्रमुख सचिव सोशल वेलफेयर डिपार्टमेन्ट श्री मनोज सिंह एवं डीजीपी उ0प्र0 शासन श्री ओ.पी. सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पर पैनल चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। प्रमुख सचिव आबकारी विभाग, श्रीमती कल्पना अवस्थी, एडीजीपी उ0प्र0 पुलिस श्री एम.के. वंशल, कार्यकारी अध्यक्ष आईएसडब्ल्यूएआई श्री अमृत किरण सिंह एवं डियाजियो इंडिया से श्री नवदीप सिंह मेहरम इस पैनल चर्चा में भाग लेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in