Categorized | लखनऊ.

पशु चिकित्सालयों एवं पशु सेवा केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए एक करोड़ रूपये की धनराशि मंज़ूर

Posted on 08 May 2018 by admin

लखनऊः 08 मई, 2018

राज्य सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पशु चिकित्सालयों एवं पशु सेवा केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि जिला योजना के तहत मंज़ूर की गई है।
इस सम्बन्ध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह धनराशि प्रदेश के 50 जनपदों-सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोज़ाबाद, मथुरा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, रायबरेली, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, बाराबंकी, फैज़ाबाद, अम्बेडकर नगर, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर तथा आज़मगढ़-में स्थापित पशु चिकित्सालयों एवं पशु सेवा केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण पर व्यय होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in