Categorized | लखनऊ.

चित्रकला प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है -श्री सत्यदेव पचैरी

Posted on 08 May 2018 by admin

लखनऊ: 08 मई, 2018
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने कहा है कि संसार में माॅं का स्थान सर्वोपरि है। माॅ के स्थान की बराबरी कोई दूसरा नहीं कर सकता है। ‘‘माॅ’’ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक आयाम है, जिसमें सारा संसार समाया हुआ है। सृष्टि का सृजन माॅ से ही है और वह माॅ ही है, जो बच्चों में उच्च आदर्शों, नैतिक सिद्धांतों और जीवन मूल्यों के गुणों को भरकर एक आदर्श राष्ट्र की स्थापना में अपना योगदान देती है।
श्री पचैरी ने यह विचार आज यहां स्थानीय राम मनोहर लोहिया पार्क, गोमती नगर में दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से मदर्स डे के उपलक्ष्य में ‘‘माॅं तुझे प्रणाम’’ मेगा ड्राइंग कम्पटीशन में बच्चों के चित्रों का अवलोकन करने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बच्चों में इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से माॅ के प्रति आदर भाव और बढ़ेगा। साथ ही उन्हें माॅं की ममता का भी एहसास होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है।
श्री पचैरी ने इस प्रकार के रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिता के आयोजन के प्रति अमर उजाला गु्रप के सदस्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह ख्याति प्राप्त समाचार पत्र भविष्य में ऐसे आयोजन करता रहेगा, ताकि बच्चों में राष्ट्र और समाज के प्रति देश भक्ति की भावना जागृत हो सके। उन्हांेने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामने करते हुए कहा कि ये बच्चे निश्चित ही समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
इस चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। बच्चों ने माॅ की थीम पर आधारित एक से एक सुंदर, आकर्षक एवं ममतामयी कलात्मक चित्र बनाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in