Categorized | लखनऊ.

आसरा योजना के आवासों को पूरा करने हेतु 66.515 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 08 May 2018 by admin

लखनऊ: 08 मई, 2018
राज्य सरकार ने शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों तथा नगरीय मलिन बस्तियों में आसरा योजना (आवासीय भवन) के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान आवासों को पूर्ण करने के लिए प्राविधानित बजट से 66.515 लाख रुपये की धनराशि द्वितीय किश्त के रुप में स्वीकृत की है। इस संबंध में निदेशक सूडा को आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नगरीय योजना एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार जनपद वाराणसी (सरायडंगरी) में आसरा योजना के तहत कुल आवासों की संख्या 48 है तथा आवासीय लागत 245.59 लाख रुपये, जिसमें सामान्य वर्ग के लाभार्थियों की संख्या 26 तथा आवासीय लागत 133.03 लाख रुपये है। इस परियोजना हेतु प्रथम किश्त के रुप में 66.515 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। अब 07 मई, 2018 को 66.515 लाख रुपये की द्वितीय किश्त जारी की गई है।
इस धनराशि का उपयोग चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में ही किया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरु करने से पूर्व इन आवासों के भू-स्वामियों के भू- स्वामित्व का सत्यापन अनिवार्य रुप से किया जाएगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in