Categorized | समाज

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना आवश्यक - सौरभ सागर

Posted on 19 March 2010 by admin

छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशि क्षण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ - गरीब महिलाओं के समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें कम से कम लागत में रोजगार परक प्रिशक्षण दी जाय, जिससे वे आने वाले कल को अपना भविश्य बना सके। उक्त बातें मां सेवा संस्थान द्वारा राजधानी लखनऊ के चॉन्द सराय गांव में आयोजित छह दिवसीय महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तरगत मशरूम उत्पादन प्रिशक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड के प्रमुख समाज सेवी श्री सौरभ सागर ने कही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सौरभ सागर ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद उत्पाद के विपणन व मार्केटिंग के लिए संस्था द्वारा ग्रामीणों को हर सम्भव मदद दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं से अपनी आर्थिकी को सुधारने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था के सविव श्री अमित सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें छोटे-छोटे व्यवसाओं से जोड़ा जाय। तथा उन्हें कम खर्चे में अधिक से अधिक लाभ अर्जन के तरीकों से रूबरू कराया जाए। उन्होंने सरकार द्वारा आयोजित योजनाओं की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि महिलाएं अपना रोजगार शुरू करने के लिए कहा-कहा से सहयोग ले सकती हैं।

कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर पटेल ने महिलाओं से प्रिशक्षण के बाद स्वयं सहायता समूह बनाकर इस दिशा में कार्य करने का आह्वान किया तथा उन्हें समूह में कार्य करने की अपील की जिससे की आपस में भाई-चारा बनी रही और महिलाओं का समग्र विकास हो सके । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी पंकज गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक को सुधारने की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम बुनियाद ज्ञान की आवश्यकता को पूरा करते है।

कार्यक्रम में सुनीता देवी, संजना कुमारी, अंशुल देवी, नुरजहां बानों, गुलिस्ता खातून, परवीन जहां, सबनम,  संगीता देवी, अंजु लता, कुशमतिया, पार्वर्ती, रेखा, आकृति, सपना, रूबी, सबा हुसैन, गुस्तीपा खांन, ममता देवी सहित कुल 30 महिलाओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in