Categorized | लखनऊ.

शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों तथा मलिन बस्तियों में आसरा योजना के आवासों हेतु 1728.084 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Posted on 08 May 2018 by admin

लखनऊ: 08 मई, 2018
राज्य सरकार ने शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों तथा मलिन बस्तियों में ‘‘आसरा योजना‘‘ (आवासीय भवन) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 के परियोजना के कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रथम पांच माह हेतु प्राविधानित धनराशि से परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अर्थात 1728.084 लाख रुपये की धनराशि द्वितीय किश्त के रुप में स्वीकृत की है।
नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग द्वारा उललब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के 1500 आवासों के परियोजना की कुल आवासीय लागत 5760.28 लाख रुपये थी, जिसमें सामान्य वर्ग के लाभार्थियों की संख्या 1125 है। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लाभार्थियों के लिए परियोजना की कुल आवासीय लागत 4320.21 लाख रुपये है।
शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों तथा नगरीय मलिन बस्तियों में आसरा योजना के कार्यों को पूरा करने के लिए 1728.084 लाख रुपये अर्थात 17 करोड़ 28 लाख 8 हजार चार सौ रुपये की द्वितीय किश्त सवीकृत की गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in